Translate


Home » जोधपुर » घर के बाहर खड़ी कार पर नीम का पेड़ गिरा

घर के बाहर खड़ी कार पर नीम का पेड़ गिरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views

जोधपुर। शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में बरसों पुराना एक पेड़ मंगलवार दोपहर धराशायी हो गया। यह पेड़ वहां खड़ी एक कार पर गिरा, जबकि इस कार के पास में खड़ी तीन अन्य कार बच गई। वहीं पेड़ के पास खड़े लोग दूर भाग खड़े हुए, जिस कारण किसी प्रकार जनहानि नहीं हुई। सरदारपुरा 9वीं रोड स्थित एक बरसो पुराना नीम का पेड़ मंगलवार दोपहर यकायक टूटकर गिर पड़ा। यह पेड़ एक कार पर गिरा, इससे कार का काफी हि​स्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस थाना सरदारपुरा के एएसआई हरीसिंह पंवार ने बताया कि इस कार के पास में तीन अन्य कारें भी खड़ी थी, जिनको किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। पेड़ के गिरते समय वहां खड़े लोग दूर भाग गये, जिस कारण किसी को कोई चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले