बालोतरा जिला अंतर्गत निकटवर्ती पचपदरा पुलिस की कार्यवाही जान से मारने की नियत से मारपीट करने के बाद प्रकरण में 5 माह से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव व दशरथ सिंह वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन में पचपदरा थानाधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 08 जनवरी 2024 को जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोपी को दस्तयाब कर दौरान अनुसंधान पुलिस ने मुलजिम जवाराराम को किया गिरफ्तार। घटना विवरणः- पचपदरा पुलिस को प्रार्थी भोपाल राम पुत्र वागाराम जाति लोहार उम्र 53 वर्ष पेशा मजदुरी निवासी गुन्दाबाड़ी, पाटोदी ने राजकीय नाहटा अस्पातल बालोतरा में पर्चा ब्यान दिया कि दिनांक 08 जनवरी को मुलजिमान जवाराराम वगैरा ने मेरे पुत्र सोमाराम के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की गई, मेरी पत्नी व पुत्रवधु ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी द्वारा हमारे साथ भी मारपीट की गई वगैरा पर पुलिस ने धारा 143, 341, 323, 307 भादस में प्रकरण संख्या 09 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया, दौराने अनुसंधान पुलिस ने मुल्जिम की हर सम्भावित जगहों पर तलाश की गई, तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जवाराराम पुत्र दीपाराम जाति लोहार निवासी गुंदाबाड़ी, पाटोदी पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई, पुलिस पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर पुलिस ने मुल्जिम जवाराराम को किया गिरफ्तार।



