103 Views
मधुहीर राजस्थान
बीकानेर। जबर्दस्त गर्म हवाओं के बाद रविवार को नोखा तेज बारिश हुई वहीं श्रीडूंगरगढ़ में ओले तक गिरे। बीकानेर में रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। श्रीडूंगरगढ़ में शाम करीब चार बजे पहले तेज हवाएं चली और बाद में बारिश शुरू हो गई। इसी के साथ कई जगह जमकर ओले गिरे। दो दिन से श्रीडूंगरगढ़ का मौसम कुछ ठीक हो गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही ही दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। उधर, नोखा में दोपहर चार बजे बारिश का सिलसिला प्रारम्भ हुआ जो करीब एक घंटे तक चला। आसपास के कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए। पिछले आठ दिनों से तेज धूप के बाद अचानक बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। आने वाले दिनों में बीकानेर सिटी में भी बारिश की उम्मीद की जा रही है।



