Translate


Home » बीकानेर » नोखा में बरसे बादल, श्रीडूंगरगढ़ में ओले गिरे

नोखा में बरसे बादल, श्रीडूंगरगढ़ में ओले गिरे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views

मधुहीर राजस्थान
बीकानेर। जबर्दस्त गर्म हवाओं के बाद रविवार को नोखा तेज बारिश हुई वहीं श्रीडूंगरगढ़ में ओले तक गिरे। बीकानेर  में रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। श्रीडूंगरगढ़ में शाम करीब चार बजे पहले तेज हवाएं चली और बाद में बारिश शुरू हो गई। इसी के साथ कई जगह जमकर ओले गिरे।  दो दिन से श्रीडूंगरगढ़ का मौसम कुछ ठीक हो गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही ही दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। उधर, नोखा में दोपहर चार बजे बारिश का सिलसिला प्रारम्भ हुआ जो करीब एक घंटे तक चला। आसपास के कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए। पिछले आठ दिनों से तेज धूप के बाद अचानक बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। आने वाले दिनों में बीकानेर सिटी में भी बारिश की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले