Translate


Home » जोधपुर » डबल इंजन सरकार में भी जनता बिजली- पानी को तरस रही : खान

डबल इंजन सरकार में भी जनता बिजली- पानी को तरस रही : खान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
147 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पूर्व मंत्री एवं डीडवाना विधायक युनूस खान ने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। फिर भी जनता पानी बिजली को तरस रही है। आजादी के बाद से अब तक पानी के लिए इतना जनता को परेशान होते नहीं देख है। जितना अब देखना पड़ रहा है। वे आज प्रवास पर कायमखानी गल्र्स हॉस्टल के उद्धटन सत्र में पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए थे।
खान ने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है, मगर जनता को बिजली पानी जैसी समस्याओं लिए परेशान होना पड़ रहा है। वे विधानसभा और जनता के बीच आते जाते रहे है। जनता का भाव है कि वह किसे जनादेश दे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कम सीट लाए जाने के सवाल पर खान ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, उन्हें मंथन करना चाहिए कि कहां पर चूक हुई है।
विधायक युनुस खान ने कहा कि वे निर्दलीय है मगर फिर भी वे जनता के लिए लड़ेंगे। भाजपा ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद किया मगर बिजली पानी पर सरकार का बस क्यंू नहीं चल रहा है। भाजपा और कांगे्रस के सवाल पर कहा कि संगठन मजबूत है तो सरकार आती रहेगी।
इससे पहले उन्होंने कहा कि आज कायमखानी दादा का शहादत का दिन है और पूरा विश्व उनको आज याद कर रहा है। वे इसी सिलसिले में जोधपुर आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले