Translate


Home » जोधपुर » अज्ञानता ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है

अज्ञानता ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
74 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। श्रीमती मनमीत कौर सोलंकी, संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर ने सांसी बस्ती, रातानाडा का दौरा किया और विभिन्न आर्थिक वर्गों की महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरे का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की क्रियान्विति का अवलोकन करना था। अजय सांसी द्वारा आयोजित “व्यक्ति रूबरू” कार्यक्रम में, मनमीत कौर ने महिलाओं को विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर समाज के अंतिम व्यक्ति को इनका लाभ नहीं मिलता, तो सभी प्रयास व्यर्थ हैं। उन्होंने अज्ञानता को सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए, आधुनिक युग में सचेत रहने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में नवजीवन योजना के लाभ और सरलीकरण पर भी चर्चा हुई। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया, और मनमीत कौर ने उन्हें सक्षम बनने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें सरकार की योजनाओं का सही लाभ दिलाना था। सहसंयोजक सुश्री सुमन गोमाणी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले