178 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी। दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को गंभीर हालत में पाली के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया-बाली थाना क्षेत्र में कोट पुलिया के पास शनिवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर घटना में पेरवा निवासी चतृभूर्ज (22) पुत्र कांतिलाल प्रजापत की मौत हो गई। नहीं पातावा निवासी सुखदेव पुत्र गुलाबराम और पेरवा निवासी सुरेश पुत्र पूराराम गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से बाली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर पाली रेफर कर दिया गया है।


