116 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बासनी सिलावटा बोरानाडा में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके रिश्तेदार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बासनी सिलावटा निवासी 31 वर्षीय भरत पुत्र केवलराम राव ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार को पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में रिश्तेदार दिलीप राव की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।


