110 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के सूरसागर स्थित पुरानी रकासनी गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में उसके पर्चा बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सुरसागर पुलिस ने बताया कि पुरानी रकासनी निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सुभाष, नथू और बॉडीगार्ड आदि ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। हमले में उसके सिर में गहरी चोट लगी है। पीडि़त का अस्पताल में उपचार जारी है। आरोपी फिलहाल हाथ नहीं लगे है।


