Translate


Home » जोधपुर » सेंट्रल जेल में फिर चलाया सर्च अभियान : दो की-पेड फोन बरामद

सेंट्रल जेल में फिर चलाया सर्च अभियान : दो की-पेड फोन बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
46 Views

मुख्यमंत्री को दौसा जेल से जान की धमकी मिलने के बाद जेलों में सर्च अभियान जारी

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा जेल से मिली जान की धमकीं के बाद प्रदेश की जेलों में लगातार अब सर्च अभियान चलाकर अवांछनीय सामग्री का पता लगाया जा रहा है। जेलों में सुरक्षा के बावजूद किस तरह से फोन अंदर जा रहे है यह अब समझ से परे हो गया है। दो दिन पहले जोधपुर जेल से एक की-पेड फोन जेल की छत के रोशनदान से बरामद हुआ था। अब मंगलवार को फिर अभियान चलाकर दो की-पेड फोन बरामद हुए है। अज्ञात शख्स के खिलाफ रातानाडा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि इस बारे में जेल उपाधीक्षक सौरभ स्वामी ने रिपोर्ट दी है। इनके अनुसार मंगलवार को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। तब वार्ड नंबर 11 की बैरक संख्या 2 के पास में दो की-पेड फोन मिले। उन्हें बरामद कर लिया गया। यह मोबाइल किसके इस बारे में पता नहंी चला है। रातानाडा पुलिस के अनुसार मोबाइल मेें लगी सिम से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सनद रहें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कुछ दिन पहले दौसा जेल से किसी बंदी द्वारा फोन कर जान की धमकी दी गई थी। इसके बाद प्रदेश के समस्त जेलों में जेल प्रशासन द्वारा सर्च अभियान चलाकर अवांछनीय सामग्री को जब्त किया जा रहा है। जोधपुर जेल में लगातार मिल रहे मोबाइल सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े प्रश्र भी लगा रहे है।
जेल प्रहरियों की पुलिस करती है चैकिंग :
इसमें सबसे बड़ी बात है जोधपुर जेल में बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। वे जेल कर्मियों की मिलीभगत की आशंका में उनकी ही चैकिंग करते है। आने जाने वाले फरियादियों की चैकिंग इनके द्वारा नहीं की जाती है। फरियादियों की चैकिंग का जिम्मा जेल प्रहरी का रहता है। मगर उसके बावजूद जेल में मोबाइल पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले