जोधपुर। मंडोर उद्यान स्थित नागादड़ी में एक युवक का शव मिला है। जलाशय में शव नजर आया तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी। नागादड़ी में मछली को दाना डालने कुछ लोग आए थे। उन्होंने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और शव निकलवाने की कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि तीन दिन पहले युवक डूबा है। रात में बॉडी फूल कर पानी की सतह पर आ गई। इधर पुलिस कंट्रोल रुम से सूचना मिलने पर एडीएम थर्ड सुनीता पंकज के निर्देश पर डीक्यू आरटी, डीईओसी व सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम में ड्राइवर परसाराम जाखड़, तैराक टीकुराम, ललित कुमार, राजेन्द्र कुडिया, लेखराज वर्मा, जेठाराम, मुकेस, राधेश्याम व सुरेन्द्र मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।
