पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025
उज्जैन के मनोज रिया पार्टी ने भगवान महादेव की प्रस्तुति ने बांधा समां
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पश्चिमी उद्योग हस्तशिल्प उद्योग उत्सव 2025 में शनिवार की शाम देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवयित्री अनामिका अंबर और दमन त्रिपाठी ने ओजस्वी और सनातन संस्कृति को समर्पित कविताओं से लोगों पर अमिट छाप छोड़ी।
आरम्भ में बालोतरा के दमन त्रिपाठी ने अपनी ओजस्वी वाणी से कमाल कर दिया। उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर राम के अलग अलग स्वरूप की काव्यात्मक व्याख्या की। युवा कवि सौम्य त्रिपाठी ने अपनी कविताओं से श्री गणेश कर कार्यक्रम का आगाज किया , उसके बाद अनामिका अंबर ने कभी दरिया के भीतर भी समंदर जग उठता है कविता से ही समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 370 हटने के वातावरण, सनातन संस्कृति पर विविध कविताएं भी सुनाई। कार्यक्रम की शुरूआत में हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट के उद्योगपति राधेश्याम रंगा, एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत दिनेश ,लघु उद्योग भारती के राज्य अध्यक्ष शांतिलाल बाल ड ,प्रांतीय अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, उपाध्यक्ष दीपक माथुर, संयुक्त सचिव सुरेश विश्नोई, सांस्कृतिक संयोजक राकेश श्रीवास्तव, पंकज लोढ़ा और अशोक बहती ने दीप प्रज्वलन किया।संचालन प्रमोद सिंघल ने किया।
वहीं गुरुवार की शाम उज्जैन के मनोज रिया पार्टी ने सनातन संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों से भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती की ओर से होने वाली सांस्कृतिक संध्या में आज मनोज रिया पार्टी ने गणपति वंदना की प्रस्तुति से ही शुभारंभ कर दर्शकों को मोहित कर दिया। इसके बाद अयोध्या से सीधे राम लला के दर्शन करवा अलौकिक वातावरण की सृष्टि करदी।माता शबरी, अयोध्या की हनुमान गढ़ी से सिंदूरी हनुमान और शिव महाकाल की भस्म आरती से लोगों को शिव के साक्षात् दर्शन करवा दिए। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। सांस्कृतिक प्रभारी पंकज लोढ़ा, सांस्कृतिक सचिव राकेश श्रीवास्तव ने संयोजन किया वहीं प्रमोद सिंघल ने कार्यक्रम का संचालन किया।आरम्भ में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर चोपड़ा,उपाध्यक्ष दीपक माथुर,आर के अग्रवाल, सुधींद्र दुग्गड ,महेश माथुर,शिल्पा अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
आज चित्रलेखा सैन एंड पार्टी की होगी प्रस्तुति
कार्यक्रम कोआॅर्डिनेटर पंकज लोढ़ा ने बताया कि सोमवार को मुंबई के चित्रलेखा सैन एंड पार्टी की ओर से फिल्मी गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां होगी।
