ग्रामीणों ने विधायक और मंत्रियों का किया आभार व्यक्त
मधुहीर राजस्थान
देचू (आसुराम सुथार)। फलोदी जिले का देचू उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत फतेहगढ़ में नवीन राजस्व ग्राम मेहताब गढ़ की स्थापना के लिए ग्रामीणों ने लोहावट विधायक एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दानसिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीसिंह, कानसिंह आसरलाई पंचायत समिति सदस्य खेतसिंह, सरपंच रिड़मलसिंह का आभार व्यक्त किया।
नवीन राजस्व ग्राम बनने के फायदे
नवीन राजस्व ग्राम बनने से सभी ग्रामीणों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया अभिनंदन किया। नवीन राजस्व ग्राम बनने से बिजली, चिकित्सा,शिक्षा सहित अन्य विकास काम भी होंगे। इस नवीन राजस्व ग्राम बनाने में जिला महामंत्री कानसिंह राठौड़, तहसीलदार निरभाराम, पटवारी बलदेव विश्नोई, लिपिक महिपाल सिंह,भुनिरीक्षक अर्जुनसिंह ने सहयोग किया।
मेहताब सिंह का योगदान
मेहताब सिंह मां आईनाथ भूरा भाखर के जाजल सेवक थे उन्होंने 72साल तक मां आईनाथ भूरा भाखर में सेवा दी। मेहताब सिंह का उतार अधिकारी भैरू सिंह ने भी सेवा दी वर्तमान समय में मंदिर की सेवा इन्द्र सिंह दे रहे हैं।
ये ग्रामीण रहे उपस्थित
इस दौरान किशोर सिंह, शैतान सिंह, खेतसिंह, हुकमसिंह, उम्मेदसिंह, हरिसिंह, नरपतसिंह, बन्ने सिंह, अर्जुनसिंह, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, महिपाल सिंह, इन्द्र सिंह,आम्बसिंह, खेतसिंह,नखतसिंह, डुंगर सिंह, भैरूसिंह जसोड़,बागसिंह, धन सिंह, आईदान सिंह, हरिसिंह, खेतसिंह, लूणसिंह, आम्बसिंह, बन्ने सिंह, रामसिंह, देवीसिंह, मालमसिंह, सोहन सिंह, कानसिंह पूनाराम, रूपसिंह,पाबूदान सिंह, प्रेमसिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
