मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिले में एक महिला चिकित्सक के साथ उसके बॉय फ्रेंड ने तीन दिन तक एक होटल में बंधक बनाकर यौन शोषण किया। उसका बॉय फ्रेंड लगातार उसे परेशान करता रहा। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। परेशान चिकित्सक ने घरवालों से बात की और अब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। बॉय फ्रेंड किसी निजी कंपनी में कार्यरत है। आरोपी ने पहली बार जनवरी 2024 में दुष्कर्म किया था। जिसके बाद घटना बढ़ती गई। अभी 18 मार्च तक तीन दिन तक यौन शोषण करना बताया गया।
पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह जब 10-12वीं में पढ़ती थी तब उसके एक लडक़े से अच्छी जान पहचान के साथ दोस्ती थी। दोनों में अच्छे संबंध रहे। इसका पता घरवालों को भी था कि दोनों अच्छे दोस्त है। दोस्ती में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गई और प्यार में बदल गई। कुछ समय पहले पीडि़ता डॉक्टर बन गई। इसके बाद उसके बॉय फ्रेंड के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा और वह उसे तंग एवं परेशान करने लग गया। पहली बार बॉय फ्रेंड ने उसके साथ जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वह बॉय फ्रेंड उसे लगातार परेशान करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाया। उसके बाद वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा। धमकियां देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। उसके द्वारा परेशान किए जाने की बात को लेकर परिवार को भी बताई थी लेकिन वह उसे फिर से ज्यादा तंग और परेशान करने लगा और इसी माह 18 मार्च को एक होटल पर लेकर गया। तीन दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। उसके लगातार तंग और परेशान किए जाने से पीडि़ता ने अब पुलिस की शरण ली है। इस बारे में अग्रिम जांच आरंभ की गई है।
