Translate


Home » जोधपुर » शादी का झांसा देकर यौन शोषण, पांच लाख रुपए ऐंठे

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, पांच लाख रुपए ऐंठे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
35 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिला पश्चिम में एक महिला पति से अनबन के बाद किसी अन्य के साथ लिव इन में रहने लगी। साथ वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करने लगा। अब मुकर गया। पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया। मामले में अब अनुसंधान आरंभ किया गया है।
देवनगर पुलिस थाना में दी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते उसने पति का घर छोड़ दिया और अकेली ही रहने लगी। गुजर बसर के लिए वह खाना बनाने का काम करने लगी। तब आरोपी से उसकी मुलाकात हुई और खुद को भी अकेला बताकर उसके घर पर रहने लगा। बाद में दोनों लिव इन में रहने लगे और दंपती की तरह व्यवहार करने लगे। आरोपी चार साल तक उसका यौन शोषण करता रहा और शादी का झांसा भी दिया। उसके साथ घर बसने की उम्मीद से आरोपी की आर्थिक  जरूरतें भी पूरी की गई। आरोपी ने उसको झांसा देकर उसके पास उसकी कमाई के रखे करीब पांच लाख रुपए भी घर बसाने का झांसा देकर वसूल कर लिए। अंतत: शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले