मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। मसूरिया नट बस्ती में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें लगी। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। घायल के भतीजे ने नामजद लोगों के खिलाफ देवनगर थाने में रिपोर्ट दी है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि भट्टी की बावड़ी 17 ई सेक्टर क्षेत्र में रहने वाले शिवराज नट पुत्र मुन्नाराम नट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके चाचा पर मसूरिया नट बस्ती में रमेश, शेरसिंह, लखन आदि लोगों ने प्राणघातक हमला किया। लोहे के पाइप से किए गए वार से उसके चाचा बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के साथ उन्हें अब एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। मामले में आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
