99 Views
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से घायलों को तुरंत सहायता पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाना था। मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने विशेष रूप से आंख से घायल हुए पीडि़त की सहायता कैसे करनी है, इस पर विस्तार से जानकारी दी। टीम ने मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर पर शिफ्टिंग और आपात एम्बुलेंस व्यवस्था की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर जिला और पुलिस प्रशासन ने हरसंभव सहयोग प्रदान कर मॉकड्रिल को सफल बनाया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभ्यास भविष्य में होने वाली किसी भी आपदा या दुर्घटना से निपटने में मददगार साबित होंगे।


