Translate


Home » जोधपुर » करंट की चपेट में आने से एक की मौत, एक अन्य घायल

करंट की चपेट में आने से एक की मौत, एक अन्य घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
93 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। लोहावट थानातंर्गत रुपाणा-जैताणा में खेत में कृषि कार्य करने के दौरान 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूटने से करंट फैलने से उसकी चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद जोधपुर रैफर किया गया। लोहावट पुलिस ने बताया कि रुपाणा-जैताणा निवासी अणदाराम पुत्र सिमरथाराम जाट के खेत में बुधवार शाम 11 हजार केवी विद्युत लाइन के टूटने से करंट फैल गया। उस समय खेत में कार्य करते समय पूनाराम पुत्र अणदाराम जाट व पड़ौसी कानाराम जाट पुत्र जुगताराम जाट करंट की चपेट में आ गए। जिनको घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। जिसमें पूनाराम जाट (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे घायल कानाराम जाट को जोधपुर रैफर किया गया। मृतक पूनाराम जाट के भाई नरुराम जाट की और से पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले