Translate


Home » जोधपुर » जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना

जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
119 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आज लगातार दूसरे दिन शहरवासियों में उत्साह देखा गया। शहरवासी ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में जवानों का हौसला बढ़ाते हुए मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे है। रातानाडा क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए महिलाओं ने भगवान से प्रार्थना व मंगल कामना की। सीमा सांखला ने बताया कि देश की रक्षा की जब जरूरत होगी तब हर मातृशक्ति जवानों के साथ कंधा से कंधा मिला कर सीमा पर जाने के लिए हर समय तैयार रहेगी। मंजुलता गोस्वामी कहा कि आज देश की लड़कियां देश की सेवा कर रही है और उन बच्चियों की माताएं उनको बंदूक देकर के बॉर्डर पर राष्ट्र की सेवा व रक्षा के लिए भेजती है। अगर हमें भी ऐसा अवसर प्रदान करें तो हम भी देश की सेवा और रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। वहीं एकादशी के अवसर पर महात्मा गांधी अस्पताल में श्याम बाबा की पूजा अर्चना के साथ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी एवं किचन विभाग प्रभारी तेजकंवर सांखला ने बताया कि श्याम सेवा संस्थान द्वारा महात्मा गांधी महात्मा गांधी अस्पताल में स्थापित श्याम बाबा की मूर्ति के समक्ष आरती व पूजा अर्चना कर सभी भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस मौके समस्त नर्सिंग अधिकारी व कर्मचारी तथा मरीजों के परिजन भी शामिल हुए। आज देश में आपातकाल को देखते हुए श्याम बाबा से सभी की खुशहाली व देश में अमन चैन की प्रार्थना की गई। साथ ही देश सेवा में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नर्सिंग अधीक्षक व नर्सिंग अधिकारियों ने यह शपथ ली कि देश के आपातकाल युद्ध के दौरान चिकित्सा सेवा में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देंगे तथा जरूरत पडऩे पर तन मन धन से निस्वार्थ चिकित्सा सेवा में अपना सर्वोच्च योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले