Translate


Home » जोधपुर » आपदा प्रबंधन को लेकर निगम ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

आपदा प्रबंधन को लेकर निगम ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
130 Views

राउंड द क्लॉक अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। देश में वर्तमान हालात के मध्यनजर नगर निगम ने इस बार मानसून से पूर्व शहर में अलग-अलग चार स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जो किसी भी विपरीत परिस्थिति में त्वरित रेस्पॉन्स कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। आयुक्त उत्तर-दक्षिण सिद्धार्थ पालानाचामी ने बताया कि आमतौर पर नगर निगम की ओर से मानसून के दौरान संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल बनाए जाते हैं लेकिन जिस तरह से वर्तमान में देश के हालात हैं, उसको मध्य नजर रखते हुए इस बार मानसून से पहले ही चार कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम पर आम जन किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों पर संपर्क कर सकेंगे। कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही यह कंट्रोल रूम मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम की तरह कार्य करेंगे। आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी ने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को शिकायत पंजिका में नियमित रूप से संधारित किया जाएगा साथ ही नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। इस दौरान सभी मुख्य सफाई निरीक्षक अपने दल को सतर्क रखेंगे और किसी भी सूचना पर त्वरित रेस्पॉन्स करेंगे।

इस जगहों पर बनाए गए नियंत्रण कक्ष

आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम मुख्यालय में उत्तर एवं दक्षिण का कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही स्टोर गैरेज, सिवांची गेट, स्टोर गैरेज, झालामण्ड में भी बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त मुख्यालय ताराचन्द बैंकट बाढ़ नियंत्रण नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी अंकित पुरोहित एवं सचिन मोर्य को सहयोगी अधिकारी लगाया गया है। आयुक्त ने कार्यालय अधीक्षक उत्तर सलामत उल्लाह खान और कार्यालय अधीक्षक दक्षिण सुबोध शंकर व्यास को बाढ़ नियंत्रण सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम मुख्यालय में स्थापित उत्तर-दक्षिण के कंट्रोल रूम शाम छह से सुबह छह बजे तक कार्य करेंगे। आयुक्त ने सभी बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम के लिए अलग अलग पारियों में अधिकारियों को नियुक्त किया है। आयुक्त उत्तर-दक्षिण सिद्धार्थ पालानीचामी ने बताया कि संभावित अतिवृष्टि एवं अन्य किसी विपरीत परिस्थिति में आमजन झालामण्ड नियंत्रण कक्ष में मोबाइल नंबर 8003002255, सिवांची गेट 0291-2626926, नगर निगम मुख्यालय उत्तर 0291-2655652 व दक्षिण में 9351924917 पर सूचना दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले