108 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। युवा कांग्रेस देहात जिला उपाध्यक्ष दिनेश पिन्टु सारस्वत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड एवं विवेक विहार योजना में रह रहे नागरिकों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। न तो सड़कों की सुविधा है, न ही बिजली और पानी जैसी बुनियादी सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो रही हैं।

दिनेश सारस्वत ने बताया कि प्रशासन एवं कैबिनेट मंत्री को सैकड़ों बार अलग-अलग समयों पर समस्याओं से अवगत कराया गया है। साथ ही मीडिया द्वारा भी इन मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, परंतु अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। विवेक विहार योजना में जाने वाली मुख्य सड़क का रास्ता भी अब तक नहीं खोला गया है, जबकि नक्शे में सांगरिया गांव से होकर यह मार्ग केके कॉलोनी के माध्यम से सीधे पाली हाइवे से जुड़ता है।
उन्होंने बताया कि जेडीए व कलेक्टर स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है, जिस कारण क्षेत्रीय जनता में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर आज उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और जनता की व्यथा उनके समक्ष रखी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच देवी सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शारण, पूर्व सरपंच संपत रावल, दिनेश पिन्टु सारस्वत, राधेश्याम बंसल, छात्रसंघ पूर्व महासचिव अंकित गहलोत, हर्ष सारस्वत, जितेन्द्र शारण, रणछोड़ जांगिड़, राजूराम पटेल (बोरानाडा), जितेन्द्र सोलंकी, सुखदेव प्रजापत, अनिल कुमार, कुलदीप चारण, अशोक पटेल, नरेंद्र बंजारा प्रिंस खान और हरीश सोलंकी भी उपस्थित रहे।