1,876 Views
इस खबर से संबंधित पूरा वीडियों देखें –
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। सरकार जहाँ जनकल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है वहीं संभाग मुख्यालय जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सेक्टर 8 में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के पास की गली में रहने वाले परिवार अभी भी दहशत में जीने को मजबूर है। यहां विद्युत पोल मकान की दीवारों से चिपके हुए हैं तथा खुले हुए विद्युत तार मकान की सीमा के अंदर घुसे हुए हैं। जिसके चलते स्थानीय निवासी किसी भी बड़े हादसे की आशंका से सदैव डरे रहते हैं।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 8 सेक्टर के दिनेश पिंटू सारस्वत ने बताया कि मकान संख्या 8/28, 29, 30 पर विद्युत पोल मकान की दीवार से चिपका हुआ है तथा खुले विद्युत तार मकान की सीमा के अंदर आए हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा करने के स्थान पर विद्युत विभाग से हादसा पूर्व कार्यवाही की मांग की। क्षेत्रवासीयों ने शीघ्र ही एक लंबी एंगल अथवा अन्य विकल्प का उपयोग करते हुए तारों को मकान से उचित दूरी पर स्थापित करने की मांग की।