Translate


Home » जोधपुर » जालेली नायला स्थित तपोनिधि अखाड़ा श्री निरंजन रामेश्वर महादेव धुणा में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया

जालेली नायला स्थित तपोनिधि अखाड़ा श्री निरंजन रामेश्वर महादेव धुणा में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
466 Views

इस खबर से संबंधित पूरा वीडिया देखे-

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। जोधपुर शहर से 30 किलोमीटर दूर जालेली नायला स्थित तपोनिधि अखाड़ा श्री निरंजन रामेश्वर महादेव धुणा में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महंत श्री 108 देवेंद्र गिरीजी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले रात्रि जागरण हुआ। जिसमें सभी गुरुभक्तों ने भाग लिया। भगत की कोठी निवासी श्रद्धालु रविन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि हमारे गुरु सिर्फ पढ़ाने वाले ही नहीं होते, बल्कि वो भी होते हैं जो हमें जीने की कला सिखाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां धाम पर सुबह सुबह से यहां भक्तों का आना जाना लगा रहा। यहां भक्तजनो ने गुरु पूजा की तथा समाधि के दर्शन कर लाभान्वित हुए। गुरुभक्तों ने गुरुवार का दिन गुरु को समर्पित किया। गुरु दर्शन बाद भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले