Translate


Home » जोधपुर » एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर दस हजार रुपए का हर्जाना

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर दस हजार रुपए का हर्जाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
184 Views
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और बीओआई पर बीस-बीस हजार रुपए हर्जाना

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिला उपभोक्ता आयोग जोधपुर द्वितीय ने दो परिवाद मंजूर करते हुए व्यवस्था दी है कि निवेश या व्यावसायिक उद्देश्य से ली गई बीमा पॉलिसी धारक उपभोक्ता की श्रेणी में आने से परिवाद पोषणीय है, वहीं दूसरे परिवाद में बैंक द्वारा बीमा पॉलिसी रद्द करने की सूचना नहीं देने को अनुचित व्यापार व्यवहार माना है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. यतीश कुमार शर्मा और सदस्य डॉ. अनुराधा व्यास ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर दस हजार तथा रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और बैंक ऑफ इंडिया पर बीस-बीस हजार रुपए हर्जाना लगाया है।
पहले मामले में हर्षिता कोठारी ने अधिवक्ता अनिल भंडारी के माध्यम से परिवाद दायर कर कहा कि उनकी माताजी ने पांच लाख रुपए का जीवन बीमा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से कराया था। गत 24 फरवरी 2023 को बीमाधारी की मृत्यु का दावा यह कहकर खारिज कर दिया कि बीमा पॉलिसी लेते वक्त आवश्यक तथ्य छुपाए थे। परिवादी की ओर से बहस करते हुए कहा गया कि बीमा पॉलिसी के समय आयकर रिटर्न और अन्य बीमा पॉलिसी का हवाला दिया था। बीमा कंपनी की ओर से आपत्ति की गई कि बीमा आवरण यूलिप पॉलिसी है, जो निवेश के उद्देश्य से ली गई है, सो व्यावसायिक गतिविधि होने से परिवादी उपभोक्ता नहीं है। जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद मंजूर करते हुए दस हजार रुपए हर्जाना और पांच हजार रुपए परिवाद व्यय लगाते हुए कहा कि यूलिप के बहाने से मृत्यु दावे को नकारना सेवा दोष है और परिवादी उपभोक्ता की श्रेणी में आता है। उन्होंने पांच लाख रुपए मय ब्याज तीस दिन में अदा करने का आदेश दिया।
दूसरे मामले में मधुबाला उपाध्याय ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने बचत खाता होने से वर्ष 2011 से प्रति वर्ष नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से 2018 तक मेडीक्लेम बीमा खाते से प्रीमियम कटौती कर करवाया जाता रहा है और उन्हें काफी समय बाद जानकारी हुई कि बीमा कंपनी ने वर्ष 2019 की पॉलिसी नवीकरण नहीं करते हुए बैंक को प्रीमियम रिफंड कर दिया, लेकिन बैंक ने इसकी जानकारी परिवादी को नहीं दी। परिवादी ने बाद में अपना बीमा रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी से करवाया। वर्ष 2022 में घुटनों की सर्जरी का दावा बीमा कंपनी ने यह कहकर खारिज कर दिया कि छह साल से घुटनों की तकलीफ है। अधिवक्ता अनिल भंडारी ने बहस करते हुए कहा कि एम्स अस्पताल ने तीन साल से घुटने की समस्या बताई है, लेकिन कहीं पर यह नहीं आया कि तीन या छह साल पहले घुटने खराब हो चुके हों। जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद मंजूर करते हुए बैंक और बीमा कंपनी पर बीस बीस हजार रुपए हरजाना व दस हजार रुपए परिवाद व्यय लगाते हुए कहा कि 67 वर्षीय महिला के घुटने दुखने से यह निष्कर्ष निकालना कि घुटने पहले से ही खराब हो गए हो और इस आधार पर दावा खारिज किया जाना बीमा कंपनी की सेवा में कमी और त्रुटि है। उन्होंने कहा कि बैंक को बीमा कंपनी की ओर से प्रीमियम रिफंड करने के बावजूद बैंक ने कई माह तक परिवादी को इसकी जानकारी नहीं देकर अनुचित व्यापार व्यवहार किया है। आयोग ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और बैंक ऑफ इंडिया पर बीस-बीस हजार रुपए हर्जाना लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले