Translate


Home » जोधपुर » डॉक्टर को शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर 14 लाख रुपए ठगे

डॉक्टर को शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर 14 लाख रुपए ठगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
120 Views
फर्जी कंपनी खोलकर वारदात को दिया अंजाम

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक के साथ कुछ शातिरों ने 14 लाख की ठगी कर ली। उन्हें शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर अपना शिकार बनाया। मुनाफे के तौर पर मिलने वाले 16 लाख रुपए भी हड़प कर लिए। बाद में पता लगा कि फर्जी तरीके से कंपनी खोल कर यह वारदात की गई। घटनाक्रम 9 से 11 जुलाई के बीच हुआ। उन्होंने ठगी को लेकर साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी। अब शास्त्रीनगर थाने में फ्रॉड का केस दर्ज कराया गया है।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि एमजीएच के चिकित्सक अखिलेश गुप्ता के साथ यह ठगी हुई। वे न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर सेवन एक्सटेंशन में रहते है। उनके पास गत 11 जून को सोशल मीडिया के जरिए एक व्हॉट्सएप गु्रप से जोड़ा गया था। यह गु्रप फीयर्स लांगटर्म डर्मी सर्किल के नाम से बना हुआ था। जिसके एडमिन कोई सना कपूर थे। बाद में दो और मोबाइल नंबर से उन्हें गु्रप से जोड़ा गया। ग्रुप के चीफ इंवेस्ट ऑफिसर कोई राजीव मेहता था। ग्रुप में शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर भारी लाभ कमाने का लालच दिया गया। बाद में इसी ग्रुप के व्हॉट्सएप गु्रप 888 जिसका नाम फीयर्स वीआईपी 777 स्मार्ट इंवेस्टिंग क्लब में विभिन्न चैटस द्वारा और अधिक लाभ का लालच देकर शामिल होने का कहा गया। गत 14 जुलाई को इस वीआईपी गुप में एडमिन सना कपूर द्वारा शामिल कर लिया गया। जिसमे एक अन्य एडमिन राजीव मेहता था।
बाद में राजीव मेहता द्वारा नये आईपीओ मे इन्वेस्ट करने से भारी लाभ का झांसा देकर शेयर फीयर्स एचएनआई ऐप के नए ऐप को ङाउनलोङ करवाया गया। पीडि़त डॉक्टर के अनुसार उन्होंने नौ जुलाई को तीन लाख रुपए, फिर 11 जुलाई को 11 लाख रुपए अपने बैंक खातों से ट्रांसफर किए थे। जिसका बाद में बदमाशों ने मुनाफा 16 लाख रुपए बताया था। यह मुनाफा फीयर्स एचएनआई प्लेटफार्म पर आईपीओ में शेयर एलाटमेन्ट पर दिखाया गया। इस ऐप पर 30 लाख 7 हजार 543 रुपए की राशि बताई गई। इसमें से जब 10 लाख रुपए वापिस लेने चाहे तो वह पैसा मेरे बैंक खातों में स्थान्तरित नहीं हुआ और सम्पूर्ण राशि को (3007543 रुपए) एक आईपीओ ऑल मेरमेंट मे गिरवी रखकर बाकी की राशि 18 लाख रुपए की और ङिमांङ रखी गई। बाद में जब एडमिन एवं कस्टमर सर्विस से व्हॉट्सएप कॉल पर बात करनी चाही तो उन लोगों ने कोई जवाब नही दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले