Translate


Home » जोधपुर » महिला आत्महत्या प्रकरण : पति ने कराया कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप

महिला आत्महत्या प्रकरण : पति ने कराया कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
97 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिला पश्चिम के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने गत 11 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। जिस पर अब पति ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरेाप लगाया कि उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया। उसकी पत्नी को वीडियो फोटो वायरल की धमकी देकर जबरन घर में रखा गया था। राजीव गांधी नगर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी ने 11 अगस्त को सुसाइड किया था। उसकी पत्नी को थाना क्षेत्र में रहने वाले सतीश सैन, मूलाराम आदि तंग और परेशान करते थे। उसकी पत्नी की फोटो वीडियो के बल पर ब्लैकमेल किया जा रहा था। मूलाराम ने उसकी पत्नी को जबरन अपने घर में रखा हुआ था। पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी भी बिना जानकारी के चलाई जा रही थी। उसे मूलाराम द्वारा जबरन घर में रखे जाने पर परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आंरभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले