Translate


Home » जोधपुर » छात्र की पिटाई कर चेन, नगदी व मोबाइल लूटे

छात्र की पिटाई कर चेन, नगदी व मोबाइल लूटे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
24 Views
स्कॉर्पियो में आए थे लुटेरे

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के पास एक छात्र से लूटपाट हो गई। सफेद रंग की स्कॉर्पियो में आए कुछ बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवर टेक रूकवाने के साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन, पर्स से आठ हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट कर ले गए। पीडि़त ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर अब शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज से स्कॉर्पियो का पता लगाने का प्रयास क र रही है।
पुलिस के अनुसार शहर के अंदर चांदी हॉल जैन मंदिर के सामने हाल नयापुरा चौखा के रहने वाले मोहितपाल पुत्र यशपाल की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से अपने घर की तरफ चौखा जा रहा था। जब वह मेडिकल कॉलेज चौराहा के पास पहुंचा तब एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो उसे ओवर टेक कर पास में आई। उसमें सवार कुछ युवकों ने पहले मारपीट की फिर गले से सोने की चेन, पर्स से आठ हजार रुपए और टच स्क्रीन फोन लूट कर ले गए। जिस स्कॉर्पियो से लूटपाट को अंजाम दिया गया उसके नंबर पीडि़त ने पुलिस का उपलब्ध करवाए है। अब नंबर के आधार और सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले