मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर जिले के 69 वें हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में 17 वर्षीय व 19 वर्षीय बालिका चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल का फाइनल समापन 17 सितंबर, बुधवार को फिटकासनी मे होगा। जोधपुर देहात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व समाज सेवी ओमप्रकाश लोल ने बताया की इस 69 वें बालिका खेलकूद प्रतियोगिता समापन फाइनल के मुख्य अतिथि के रुप मे खेलकूद युवा मामलात उद्योग वाणिज्यकर राज्य मंत्री के के कृष्ण कुमार बिश्नोई होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई, फिटकासनी सरपंच रावरिङमल बिश्नोई करेंगे जबकि वशिष्ट अतिथि के रुप मे पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बिलाङा विधायक अर्जुनराम गर्गा ,पूर्व विधायक बिलाङा कांग्रेस कमेटी जोधपुर देहात के अध्यक्ष पूर्व विधायक हिराराम मेघवाल, महापौर कुंन्ती देवङा, लूणी प्रधान वाटिका हनुमान सिह राजपुरोहित सहित कई विधायक, पूर्व विधायकगण , जिला परिषद सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य, आसपास के सरपंच गण पूर्व सरपंचगण जन प्रतिनिधिगण होगे ।
ओमप्रकाश लोल ने बताया की इस वर्ष 2025 का जोधपुर जिला बालिका हॉकी टूर्नामेंट खेलकूद प्रतियोगिता का 69 वां आयोजन पिछले चार दिनो से जोधपुर जिले के लूणी पंचायत समिति की राजकिय सीनियर सैकडरी स्कूल फिटकासनी के तत्वावधान मे राजकिय स्टेडियम फिटकासनी मे आयोजित हो रहा है। जिसका उद्घाटन 14 सितंबर 2025 को केबिनेट मंत्री जोगाराम जी पटेल के मुख्य अतिथि व जोधपुर जिला उपप्रमुख विक्रमसिंह बिश्नोई ,फिटकासनी सरपंच रावरिङमल बिश्नोई, स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमती सरोज बिश्नोई की अध्यक्षता मे शुरु हुआ था । जिसमे आसपास के कही जन प्रतिनिधियो ने भी अपनी भूमिका निभाकर भाग लिया था । लोल ने बताया की फिटकासनी राजकिय स्टेडियम मे आयोजित बालिका खेलकूद टूर्नामेंट प्रतियोगीता मे जोधपुर जिले की तकरीबन 55 टीमो आज तीन दिनो मे भाग लिया था । जो आज 17 वर्षीय बालिका टीम का सेमीफाइनल खेला गया जिसमे फिटकासनी / नाहरो की ढाणी व दईकङा / भावी का की टीमे फाइनल मै पहुंची ,, साथ ही 19 वर्षीय बालिका मे रिंया सेठो की व बिरावास मे सेमीफाइनल खेला गया जिसमे बिरादेसर 0-3 से सेमीफाइनल मे विजयी रही और बिरावास टीम फाइनल मे पहुंची । उधर फिटकासनी / उमांदेसर का सेमीफाइनल खेला गया । जिसमे फिटकासनी टीम विजयी रही उमांदेसर दुसरे नंबर पर रही । अब 17 वर्षीय बालिका फाइनल मैच फिटकासनी वर्सेज दईकङा के बीच मुकाबला होगा। 19 वर्षीय बालिका हॉकी प्रतियोगीता का इस वर्ष का फाइनल फिटकासनी वर्सेज बिरावास का बीच मुकाबला होगा ।



