Translate


Home » जोधपुर » सोलर प्लांट लगाने के लिए फाइनेंस कंपनी से लिया लोन : 63.30 लाख का फ्रॉड

सोलर प्लांट लगाने के लिए फाइनेंस कंपनी से लिया लोन : 63.30 लाख का फ्रॉड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
43 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर की एक निजी फाइनेंस कंपनी से गत साल सोलर प्लांट लगाने के लिए लोन लिया गया। लोन लेने वालों शातिरों ने ना तो सोलर प्लांट लगाया और ना ही किश्तें भरी। निजी फाइनेंस कंपनी मैनेजर की तरफ से नामजद लोगों के खिलाफ अब धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है। 63.30 लाख का लोन बताया जाता है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि यूग्रो केपिटल के लीगल मैनेजर मांगीलाल जाट ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि गत साल 29 सितंबर को मनोज सिंह, स्पर्श, दिनेश आदि ने मिलकर यहां से सोलर प्लांट लगाने के लिए 63.30 लाख का लोन लिया था। लोन दिए जाने बाबत शर्तों का उल्लेख किया गया। मगर उक्त लोगों ने ना तो कहीं पर सोलर प्लांट लगाया और ना ही लोन की रकम वापिस चुकाई। बात करने पर हर बार टालमटोल जवाब देते रहे। आरोपियों ने रूपयों की बंदरबांट कर ली। सरदारपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले