Translate


Home » पाली » सादड़ी पुलिस ने 4 साल से फरार वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार

सादड़ी पुलिस ने 4 साल से फरार वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
358 Views
2006 में लूट की वारदात को दिया अंजाम 4 साल से चल रहा था फरार

देसुरी। सादड़ी पुलिस ने 4 साल से फरार वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार सादडी थाना क्षेत्र में साल 2006 में लूट प्रकरण में चार साल से फरार चल रहा वांटेड आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को उसके निवास से गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट एव उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों के तहत सादडी थाना पुलिस निरीक्षक चंपाराम मेघवाल के सुपरविजन में सादड़ी पुलिस द्वारा मुंडारा निवासी गुलाबनाथ उर्फ गुला उर्फ गुलाबराम पुत्र लालजी उर्फ लालनाथ जोगी (42) को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सादडी थाना क्षेत्र में वर्ष 2006 में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग छूटा था। 4 साल पहले न्यायालय ने आरोपी को वांटेड आरोपी घोषित किया। पुलिस थाना सादड़ी स्टाफ मूलाराम व सुरेश विश्नोई ने मुखबिर की सूचना पर गुला उर्फ गुलाबनाथ जोगी को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले