बाड़मेर (मुकेश अमन)। सृष्टि संस्थान, बाड़मेर, व जैन युवा संगठन, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में जूना केराडू मार्ग, महावीर सर्किल व आदर्श स्टेडियम सहित कई स्थानों पर पंछियों की सेवा में मिट्टी के परिण्डे लगाएं गये । अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि परिण्डा अभियान के तहत् सोमवार को शहर में अलग-अलग स्थानों जूना केराडू मार्ग, महावीर सर्किल एवं आदर्श स्टेडियम में नगर परिषद के अग्निशमन कार्यालय में पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे लगाएं गए । परिण्डा अभियान से पंछियो की सेवा ंके प्रति आमजन में जागरूकता आ रही है ।
जिसके चलते घर-घर, पेड़-पेड़ पर परिण्डे लगाने की मांग बढ़ रही है । अमन ने बताया कि टीम के द्वारा इस गर्मी में 2623 परिण्डे लगाने के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है । जिसको लेकर प्रतिदिन नियमति रूप से परिण्डे लगाने व परिण्डों को तैयार करने का कार्य किया जा रहा है । परिण्डा अभियान के दौरान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, पर्यावरण कार्यकर्ता आनन्द माहेश्वरी, हरीश बोथरा, जोगेन्द्र वडेरा, महावीर आचार्य, भरत बोथरा, गौतम बोथरा, आमेप्रकाश, डूंगराराम, शौकत, राहुल छाजेड़, अंकित भंसाली, हितेश भंसाली, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



