मारवाड़ जंक्शन (अजयसिंह तोमर)। रेलवे द्वारा गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती (04 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.05.24, 17.05.24, 20.05.24 व 23.05.24 को साबरमती से 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.00 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.05.24, 18.05.24, 21.05.24 व 24.05.24 को हरिद्वार से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड जं., अजमेर, किशनगढ , फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे।



