106 Views
पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया, 32 प्रकरण है दर्ज, तीन में हो रखी है सजा
जोधपुर। कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी श्यामलाल जुड को राजपासा में निरूद्ध किया है। वह जिलों और राज्यों में फरारी काट रहा था। उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने अब जेल भिजवाया है। उसके खिलाफ अब तक 32 प्रकरण सामने आए है, जिनमें उसे 3 में सजा भी हो रखी है। पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्वत ने बताया कि जुड करवड़ निवासी श्यामलाल पुत्र हरचंदराम विश्रोई करवड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ हार्डकोर अपराधी है। वह फरारी काटने के लिए जिलों और राज्यों में भागता फिर रहा था। उसके जोधपुर आने की जानकारी मिलने पर करवड़ थानाधिकारी अवधेश सांदू के साथ पुलिस की टीम हैडकांस्टेबल पदमाराम, सवाईसिंह, कांस्टेबल नानकराम, प्रकाश एवं नगराम की लगाई गई। पुलिस की टीम ने अपराधी श्यामलाल को गिरफ्तार कर अब जेल भिजवाया है।



