97 Views
जोधपुर। शहर के मंडोर पुलिस चौकी के पीछे फूलबाग बस्ती में मंगलवार की रात को एक युवक को चाकू मार दिया गया जिससे वह जख्मी हो गया। देर रात तक इस बारे में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। घायल युवक को एमजीएच में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार मंडोर पुलिस चौकी के पीछे फूलबाग बस्ती में मंगलवार की रात में एक युवक चाकू के वार से घायल हो गया। उसकी पीठ एवं जांघ में चाकू के घाव लगे है। इस बारे में फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने हमला किसी नुकीली चीज से होना बताया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



