जोधपुर। ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर की छठी शरीफ पर दीनी ऐलान की जानिब से अब्दुल सलीम कादरी के सानिध्य में छठी शरीफ का 221वां काफिला मंगलवार रात 10 बजे रवाना हुआ। काफिले के संचालक अब्दुल सलीम कादरी ने बताया कि मारवाड़ शेख, सैयद, मुगल, पठान विकास समिति के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्ष, इन्साफ अली भाईजान, फिरोज खान, मो. रईस, मुश्ताक खान, साजिद परवेज ने समाज में शिक्षा जागृति एवं पर्यावरण संरक्षण का जायरिनों को आहवान करवाया साथ ही देश में अम्नो-शांति, पारस्परिक प्रेमभाव व देश की खुशहाली की दुआ के साथ जायरिनों का काफिला रवाना किया।
उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावे के लिये कमेटी दिन-रात समाज के लोगों में जागृति पैदा करने के लिये डोर-टू-डोर दस्तक दे रही है एवं इसके साथ ही समाज को पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का संकल्प भी दिलवा रही है। आने वाले दिनों में कमेटी बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान चलायेगी। सह-संचालक साजिद परवेज ने बताया कि अजमेर में जायरिनों को लंगर के साथ रूहअफजा शरबत का इन्तेजाम किया गया। छठी शरीफ की फातिहा के बाद सभी जायरिन हजरात ने देश की तरक्की, साम्प्रदायिक सद्भाव, हिन्दू-मुस्लिम एकता व कौमी भाईचारे की दुआ की जायेगी।



