Translate


Home » पाली » समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारना

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारना 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
85 Views

आर .के .मेमोरियल स्कूल में 12 दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारंभ

सोजत रोड़ ( रमेश भट्ट)। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को उभारना जिससे बच्चे आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, सामाजिक कौशल, नेतृत्व कौशल और शारीरिक फिटनेस विकसित करने में सक्षम होते हैं उक्त उद्गार आर .के .मेमोरियल स्कूल के निदेशक कालूराम माली ने
12 दिवसीय समर कैंप कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। आयोजन 14 मई से शुरू किया गया । इसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया समर कैंप में मुख्य रूप से योगा, मेडिटेशन, जुम्मा एंड एरोबिक ,डांस एंड म्यूजिक क्लास, बैडमिंटन, स्केट्स ,कराटे, जूडो, क्रिकेट, टेबल टेनिस, सॉफ्टबॉल ,फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्पोकन इंग्लिश जैसे रोचक खेलो व विषयों को शामिल किया गया । साथ ही आगामी दिनों में सारंगवास स्थित स्विमिंग पूल हेतु बच्चों को वाटर पार्क ले जाया जाएगा । समर कैंप के सफल आयोजन हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल सिंह गहलोत के मार्गदर्शन में हुआ, उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय द्वारा हर साल समर कैंप का आयोजन किया जाता है , जिसमें न सिर्फ स्कूल के बच्चे बल्कि बाहर से आए हुए विद्यार्थी भी सम्मिलित होते हैं। स्थानीय लोगों के लिए लगभग एक महीने तक योगा व मेडिटेशन क्लासे निःशुल्क चलती रहेगी । समर कैंप के सफल आयोजन में विभिन्न खेलों के कोचों तथा विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले