Translate


Home » पाली » बगड़ी में विद्यालय भवन जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर

बगड़ी में विद्यालय भवन जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
76 Views

बगड़ीनगर (रमेश भट्ट)। कस्बे में स्थित श्रमण वर्धमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर चल रहा हैं। इस कार्य के लिए सरकारी अनुदान नहीं मिलने पर आखिरकार जनसहयोग से यह कार्य पूर्ण करवाने का बीडा उठाया गया। इसके लिए प्रथम चरण में कस्बे में सेवानिवृत्त एवं सेवारत सरकारी कार्मिकों सहित अन्य भामाशाहों से धनराशि संग्रह करने का अभियान चलाया गया जिसमें उन्होंने बढ़चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।संग्रहित धनराशि से प्रथम चरण में विद्यालय के पश्चिमी दिशा की ओर अपूर्ण बरामदे का कार्य पहले की तरह बने हुए बरामदे की भांति शुरु करवाया गया हैं। इसके अलावा भवन जीर्णोद्धार के इस कार्य के तहत सभी कमरों की मरम्मत,फर्श व दरवाजों एवं खिड़कियों आदि को दुरुस्त करवाने का भी कार्य करवाया जाएगा साथ ही भवन की सुरक्षा की दृष्टि से गेट सहित लोहे की जालियां भी चारों तरफ लगाई जाएगी। भवन जीर्णोद्धार के इस कार्य की देखरेख में सरपंच भूंडाराम चौधरी, प्रधानाचार्य देवाराम प्रजापत, पूरणदान चारण, छैलसिंह राठौड,राजेन्द्र पोकरना,चंदनमल,गजेंद्र गर्ग, भगाराम व निर्मलसिंह चावड़ा आदि सदस्य जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले