आत्महत्या के लिए विवश करने वाले सुरेश, रूपो व सुगनो को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
बालोतरा (असरफ मारोठी)। बालोतरा जिला अंतर्गत गिड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानसिक रूप से आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपीगण सुरेश, रूपो व सुगना को किया गिरफ्तार, बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं गुमानाराम पुलिस उप अधीक्षक वृत बायतु के सुपरवीजन में सहायक उप निरीक्षक सोनाराम थानाप्रभारी पुलिस थाना गिड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मानसिक रूप से मृतक मूलाराम को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले तीन आरोपीगण सुरेश, रूपो व सुगना को किया गिरफ्तार। पुलिस कार्यवाही का विवरण। दिनाक 13 मई को जरिये टेलीफोन गिड़ा पुलिस को सरहद खोखसर में मानव सिर (कंकाल) पड़ा होना वगैरा की ईतला मिलने पर गिड़ा थानाप्रभारी सोनाराम मय पुलिस जाब्ता के साथ पुलिस थाना से रवाना होकर मौका सरहद खोखसर पहुंचे जहां मृतक मूलाराम पुत्र पांचाराम जाति भील उम्र 36 साल निवासी खोखसर पूर्व पुलिस थाना गिडा जिला बालोतरा द्वारा बबुल के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करना ज्ञात हुआ, जिसका सिर व धड़ अलग-अलग जगह पर मिले तथा पास में बबुल के पैड पर रस्सी लटकी हुई मिली मृतक मूलाराम की लाश की शिनाख्त मृतक के भाई खेताराम द्वारा की गई। मृतक मु मूलाराम की थाना हाजा पर पुर्व में मानव गुमशुदगी संख्या 04 दिनांक 05 मई 2024 दर्ज है। मौके पर मृतक के भाई खेताराम द्वारा एक लिखित रिपोर्ट पेश की, रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 67 दिनांक 13 मई 24 धारा 306/34 भादस पुलिस थाना गिडा में दर्ज किया जाकर मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया, प्रकरण की गम्भीरता व हालात को देखते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की जाकर 24 घंटे के अदंर तीन आरोपीगणों को पुलिस ने दस्तयाब कर पुछताछ के बाद किया गिरफ्तार, मुलजिम सुरेश पुत्र भेराराम जाति भील उम्र 22 साल निवासी भीलो की ढाणी, जालमनगर, ढाढणिया आगोलाई पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर, रूपो देवी पत्नि चेतनराम जाति भील उम्र 58 साल निवासी फलसूण्ड पुलिस थाना फलसुण्ड जिला जैसलमेर, सुगनो देवी पत्नि मृतक मूलाराम जाति भील उम्र 30 साल निवासी खोखसर पूर्व पुलिस थाना गिड़ा जिला बालोतरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार



