बालोतरा (असरफ मारोठी)। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि पैडिंग प्रकरणों में वांछित चल रहे मुलजिमानो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में धर्मेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं दशरथ सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत पचपदरा के सुपरविजन में महेश गोयल उ0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डली के नेतृत्व में नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में एक अभियुक्त राधेश्याम को किया गिरफ्तार। पुलिस कार्यवाही:-दिनांक 11.05.2024 को प्रार्थीया द्वारा उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश कर मुलजिम राधेश्याम पुत्र द्वारकादास जाति संत द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री को घर पर अकेली देख कर जोर जबरदस्ती बलात्कार कर उसे डरा धमकाकर बार बार बलात्कार किया और यह बात किसी को बताने पर मेरे परिवारजनों को जान से मारने व गांव में बदनाम करने की धमकी देकर देह षोषण के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। वगैरा रिपोर्ट पर धारा 376(2)(द)376(3), 506, 450 भादस 3/4 (2), 5(स)/6 पोक्सो अधि. में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दौराने अन्वेषण मुलजिम राधेश्याम के विरूद्ध जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर मुलजिम को दस्तयाब कर पुलिस पुछताछ की गई तो मुलजिम राधेश्याम द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर अभियुक्त राधेश्याम पुत्र द्वारकादास जाति संत उम्र 19 साल निवासी टिबाणिंया पीएस मण्डली जिला बालोतरा को किया गिरफ्तार अनुसंधान जारी है।



