जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। ज्ञात रहे कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रैंज जोधपुर द्वारा
मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेशानुसार प्रियंका कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में राजेश कुमार शर्मा वृताधिकारी वृत के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देशों की पालना में दिनांक 14.05.2024 को सुरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना झिंझनियाली मय जाब्ता द्वारा मुखबिर इतलानुसार मुल्जिम डुंगरसिह पुत्र गेनसिह जाति राजपूत निवासी
जामतसिह की ढाणी झिंझनियाली के कब्जा से अवैध मादक पदार्थ 08 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर मुल्जिम को बाद पूछताछ
गिरफतार कर पुलिस थाना झिंझनीयाली में प्रकरण दर्ज किया गया। मुल्जिम से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में विस्तृत पूछताछ व प्रकरण में अनुसंधान जारी है।



