Translate


Home » जैसलमेर » नन्हें मुन्ने बालकों ने किया शिक्षकों का वंदन

नन्हें मुन्ने बालकों ने किया शिक्षकों का वंदन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
122 Views

एलबीएस इंग्लिश प्राइमरी स्कूल में 15 शिक्षकों का किया सम्मान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल ) । एलबीएस इंग्लिश प्राइमरी स्कूल के नन्हें मुन्ने बालकों ने अपने शिक्षकों का वंदन कर गुरु शिष्य परम्परा
का निर्वहन किया। संस्था प्रधान मधुबाला व्यास ने बताया कि वर्तमान समय में भारतीय पुरातन संस्कृति के गौरव से आने वाली पीड़ी को
परिचित कराने की नितांत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत विकास परिषद् शाखा जैसलमेर द्वारा विद्यालय में गुरू वंदन
छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा भारत विकास परिषद् के सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत
किया गया। परिषद् परिवार के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर विद्या की देवी सरस्वती माता का वंदन किया गया।कार्यक्रम प्रभारी एवं
शाखा उपाध्यक्ष डॉ उमेश वरंगटिवार ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के महत्व से सभी को परिचित कराते हुए छात्र, शिक्षक तथा माता-
पिता के मध्य संबंधों के विषय पर अपने विचार रखे।शाखा अध्यक्ष ऋषि तेजवानी ने बताया कि मंचासीन महानुभावों द्वारा विद्यालय के दस
विद्यार्थियों नाही शर्मा गरिमा चौधरी प्रतिक्षा जोशी भाविशा आइशा सूर्यांश रावल योगिता मांशी तथा दिव्यांशी जोशी को शैक्षिक व सह
शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रकल्प प्रभारी मनोज कुमार व्यास द्वारा सभी को बड़ों
का सम्मान राष्ट्रीय संस्कृति रीति रिवाजों नैतिक मूल्यों के संरक्षण तथा धुम्रपान व नशा ना करने की शपथ दिलाकर इसे जीवन में उतारने का
संकल्प दिलाया।शाखा सलाहकार भंवरलाल बल्लाणी ने बताया कि ग्रीनको एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से विद्यालय के सभी शिक्षकों
भरत व्यास मधुबाला व्यास आशा चूरा पूनम पुरोहित रक्षिता चाण्डक आशा जैन मिमि जार्ज नीरज सैनी कोमल तंवर मीनाक्षी चौधरी नीतू शर्मा मंजू देवी संतोष श्वेता पंवार तथा सेवा कर्मी चुनी का विद्यार्थियों द्वारा उपरणा पहनाकर व कलम भेंट कर गुरु वंदन किया गया। इस अवसर परिषद् द्वारा विद्यालय परिवार को स्मृति चिह्न के रूप में स्वामी विवेकानंद का कट आउट भेंट किया गया।प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी भारत को जानो प्रतियोगिता मुकेश हर्ष भारत ने बताया कि परिषद् ने बताया आज तक कुल छःह विद्यालयों में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
आयोजित किए गए है। जिसमें 87 शिक्षिको तथा 62 छात्रों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रधान द्वारा परिषद् का
धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले