Translate


Home » जैसलमेर » पुलिस थाना सांकड़ा द्वारा सौलर प्लांट से चोरी की वारदात का खुलासा 03 मुल्जिमान को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना सांकड़ा द्वारा सौलर प्लांट से चोरी की वारदात का खुलासा 03 मुल्जिमान को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
180 Views

चोरी गई सौलर प्लेटें बरामद कर वारदात में प्रयुक्त वाहन पिकअप जब्त

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल ) । ज्ञात रहे कि दिनांक 19.03.2024 को प्रार्थी प्रेमसिंह पुत्र नाथुसिंह जाति राजपुत निवासी भैंसडा हाल
सेक्युरिटी सुपरवाईजर रिन्यु पावर कम्पनी संग्रामसिंह की ढाणी ने पुलिस थाना सांकड़ा पर रिपोर्ट पेश की कि मै सेक्युरिटी सुपरवाईजर रिन्यु
पावर कम्पनी संग्रामसिंह की ढाणी में कार्यरत हूं रिन्यु सौलर प्लांट संग्रामसिंह की ढाणी में दिनांक 17.03.2024 की रात्री मे अज्ञात चोरों द्वारा
रात्री में चार दीवारी में अनाधिकृत प्रवेश कर प्लांट में लगी 42 सौलर प्लेटें खोल कर चोरी कर ले गये हैं। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर
अनुसंधान शुरू किया गया। कार्यवाही पुलिस सौलर प्लाण्ट में चोरी की वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेशानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण के निर्देशन में भवानीसिंह वृताधिकारी वृत पोकरण के सुपरविजन में सौलर प्लाण्टों से चोरी की वारदातों का त्वरित खुलासा करने के निर्देशों की पालना में महादेव गोदारा उनि थानाधिकारी पुलिस थाना सांकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर टीम द्वारा सौलर प्लाण्ट से चोरी की वारदात का खुलासा कर मुल्जिम मजीद खां पुत्र बिलाल दीन निवासी खेलाणा व सौलर प्लेटें खरीदने वाले मुल्जिमान अली खां पुत्र रहमान खां मीले खां पुत्र खिदु खां निवासीयान सिमरखिया पुलिस थाना मण्डली को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया। मुल्जिमान के कब्जा से प्रकरण में चोरी गई सौलर प्लेटें बरामद कर वारदात में प्रयुक्त वाहन पिकअप जब्त की गई। मुल्जिमान को बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले