28 लाख की लूट करना बताया, फर्जी मोबाइल सिम नंबर से कॉलिंग, सोशल मीडिया पर फांसते व्यापारियों को, सूनी जगहों पर ले जाकर करते थे लूटपाट
जोधपुर। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने हरियाणा की मेवात गैंग को दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डेढ़ साल पहले जोधपुर में हुई दो लूट की वारदातों को खुलासा हुआ है। स्थानीय व्यक्ति के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया जाता था। अब तक दो लूट की वारदातें इनसे खुल गई है। आरोपी बाहरी लोगों को व्यापारिक लेनदेन के सिलसिले में जोधपुर बुुलाते फिर सूनसान जगहों पर ले जाकर लूटपाट करते थे। पुलिस अब अभियुक्तों से गहन पूछताछ में जुटी है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश यादव ने बताया कि जोधपुर में मेवात गैंग के लोगों ने दो बाहरी व्यापारियों को बुलाकर लूटपाट करते हुए एक से 14 लाख और दूसरे से 12 लाख लूटे थे। जिस बारे में गत साल जनवरी और फरवरी में प्रकरण दर्ज हुए थे। पुलिस की टीम ने मेवात गैंग के हरियाणा प्रदेश के हथिन रूपड़ा निवासी इकबाल खां पुत्र कालू खां एवं अरशद पुत्र हनू खां को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बाहरी व्यापारियों को बुलाते एसीपी बोरानाडा नरेंद्र देवड़ा ने बताया कि गैंग के दोनों सदस्य सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम पर बाहरी व्यापारियों को स्क्रेप एल्युमिनियम आदि के बारे में खुद का कारोबार जोधपुर में होना बताते और फिर उन्हें जोधपुर बुलाकर सूने स्थान पर लूटपाट करते थे। सरगना आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदल उठता सिम कार्ड गैंग का सरगना लोगों के आधार कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर को बदल देता और फिर उस नंबर से फर्जी सिम कार्ड खरीदने के साथ फर्जी बैंक खाते भी खोलते और वारदात को अंजाम दिया जाता।
इन व्यापारियों ने दर्ज कराए थे प्रकरण कुड़ी थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित पिपलानी निवासी अरशद अली की तरफ से 30 जनवरी 23 को मामला दर्ज कराया गया कि वह ट्रांसफार्मर का कार्य करते है। उनके पास में 19 जनवरी को वाटसअप कॉल आया कि हमारी जोधपुर में फ र्म है और कारोबार करना चाहते है। इस पर 20 जनवरी को व्यापारी अरशद अली जोधपुर पहुंचाता है तो 21 जनवरी को उन्हें गोरा होटल के पास में बुलाया जाता है। जहां बिना नंबर बोलेरो आकर रूकती है और ड्राइवर उन्हें सूने स्थान पर एक कमरें पर ले जाता है जहां पहले से ही चार पांच लोग मौजूद रहते है और डरा धमका कर लूटपाट करते है। उनसे 20 लाख की डिमाण्ड की गई थी अन्यथा जान से हाथ धोने को कहा गया। इस पर बदमाशों ने उनसे 14 लाख रूपए लूट लिए थे। वहीं 11 फरवरी 23 को फरीदाबाद हरियाणा निवासी वंश क पूर को भी जोधपुर में स्क्रेप कारोबार के सिलसिले में बुलाकर 12 लाख रूपए लूटे गए थे। उनको फेस बुक पर झांसा देकर बुलाया गया था। एक आरोपी स्थानीय निकला थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार सांगरिया महावीर नगर निवासी केवलचंद प्रजापत पुत्र नारायणलाल को गिरफ्तार किया गया था। जिससे वारदात में मेवात गैंग का होना पता लगा था।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल गैंग के लोगों के हरियाणा के हथिन, पलवल और नूहं आदि जगहों पर होने की जानकारी पुलिस टीम के एएसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल लोकेश एवं धीरज के साथ साइबर सैल के प्रेम चौधरी को मिली थी। जिस पर टीम वहां पहुंची और दोनों आरोपियों को दस्तयाब करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।



