बगडी नगर (रमेश भट्ट)। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरडावा में गुरुवार को विद्यालय में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हेतु समस्त स्टाफ ने जगह-जगह विद्यालय में परिंडे लगाएँ। प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र वैष्णव ने बताया कि पक्षियों के लिए गर्मी में दाना पानी मिलना मुश्किल हो जाता है ,इसलिए उनके जीवन को बचाने के लिए प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें प्रकृति प्रेमी होना चाहिए तथा प्रत्येक बालक बालिकाओं को घर ,खेत एवं अन्य स्थानों पर परिंडे लगाने चाहिए। इस हेतु अधिक से अधिक गांव वालों एवं विद्यार्थियों को परिंडे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर व्याख्याता कुसुम लता , महेंद्र सिंह गुर्जर, रामावतार वरिष्ठ अध्यापक जगदीश, श्याम लाल चौहान, विनोद कुमार दहिया, भानुप्रिया, अध्यापक लिखमाराम बालोटिया, स्काउट प्रभारी हुकम सिंह ,शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह कार्यालय सहायक महावीर सारण विद्यालय सहायक दिनेश वैष्णव, रुपाराम, शिव प्रसाद सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।



