मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान समिति की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को संस्थान का 44वां स्थापना दिवस एवं 37वां वृक्ष बन्धु पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें पर्यावरण व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 56 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि इस वर्ष 37वां वृक्ष बन्धु पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह को प्रदान किया जाएगा।
इसी प्रकार स्व. राजमाता कृष्णा कुमारी पर्यावरण पुरस्कार सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट देवीसिंह को, मघराज सिंघवी वरिष्ठ अधिवक्ता पर्यावरण पुरस्कार चन्द्रप्रकाश कच्छवाहा को, महेंद्रसिंह नगर पुरस्कार कमलेश पुरोहित को, डॉ. गणपत राजपुरोहित पुरस्कार डॉ. संजय कृष्ण व्यास को, गोवर्धन हेडाऊ पुरस्कार शिवानी पुरोहित को, रूख भाईला पुरस्कार निशी माथुर को, वन वात्सल्य पुरस्कार दिनेश बिस्सा को, पं. सूरजराज ज्योतिष पुरस्कार अशोक कुमार पुरोहित को, डीडी हर्ष भक्ति संगीत पुरस्कार मुस्कान पुरोहित तथा रेणु वर्मा को प्रदान किया जाएगा।
इस वर्ष के रजत पदक व प्रशंसा पत्र उप कमांडेंट बीएसएफ सीमा सुरक्षा बल के मनोहरसिंह खींची, डी कंपनी सीमा सुरक्षा बल भूपेंद्र कुमार बोहरा, अनिल पुरोहित, डॉ. ललित मोहन राठी, डॉ. रविंद्र चावला, डॉ. काजल वर्मा, ओमप्रकाश सोनी, तखतदान चारण, भजनलाल मकवाना, पवन मिश्रा, अनुराधा भूत, रेखा मिश्रा, विनिता शर्मा, दिनेश जोशी, विष्णु प्रजापत, महेश हर्ष, अरविंद पटेल, कमलकांत व्यास, मोतीलाल रंगा, सुनील सोनी, रामचंद्र पिचकिया, मनोन सैन, दिनेश अंसारी, सुनिता गांधी, डॉ. लक्ष्मणसिंह, विवेक अग्रवाल व बीएसएफ बैंड को प्रदान किए जाएंगे तथा कांस्य पदक व प्रशंसा पत्र डा. भूपेन्द्र, लक्ष्मी, मांगीलाल विश्नोई, अर्पण जोशी, रीता तंवर, सुरेंद्र जोशी, उषा किरण, जितेंद्र खींची, राजू मूथा, त्रिलोकराम चौधरी, लक्षिता प्रजापत, कृतिका भाटी, तान्या हर्ष व ताराचंद को दिए जाएंगे।
