मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। नेहरू पार्क स्थित अंग्रेजी भाषा कौशल एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान आईआईसीएस इनस्पिरिट इंस्टिट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेशन स्किल्स में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। संस्थान के संस्थापक एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि आईआईसीएस का उद्देश्य विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना है जिससे वह परिवार समाज और देश की उन्नति में सहयोग दे सके।
सेंटर हैड नेहा गुप्ता ने विद्यार्थियों के ट्रेनिंग पूर्ण करने पर उन्हें सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी और हर क्षेत्र में परिश्रम ईमानदारी उत्साह और उल्लास से काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में आगामी बच्चों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और आगामी बैच विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जिससे वह कॉन्फिडेंस, डिसिप्लिन, बेहतर कम्युनिकेशन और गुड मैनर्स के जरिए एक सफल पहचान बना सके और एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने आप को स्थापित कर सकें।



