Translate


Home » जैसलमेर » जिला कलक्टर ने ली वृक्षारोपण कार्य योजना वर्ष 2024-25 के संबंध में बैठक

जिला कलक्टर ने ली वृक्षारोपण कार्य योजना वर्ष 2024-25 के संबंध में बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views

संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में पौधारोपण के लिए गतिविधियॉं व कार्य योजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिले में वृक्षारोपण कार्य योजना वर्ष 2024-25 के सम्बन्ध में जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागवार पौधारोपण के लक्ष्यों की विस्तार से चर्चा की एवं जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पांच दिवस में वृक्षारोपरण के संबंध में कार्ययोजना बना कर प्रस्ताव प्रस्तुत कर दें। इसके साथ ही पौधारोपण के लिए खाद, मेड़बन्दी आदि की व्यवस्था भी 01 जून से 30 जून तक की अवधि में कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गड्ढे खोदने की कार्यवाही भी 30 जून तक करवा दें।जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 01 जुलाई से 15 अगस्त तक पौधारोपण की कार्यवाही की जानी है इसलिए वे वृक्षारोपण के संबंध में समय रहते सभी तैयारियॉं एवं आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित कर लें।

उन्होंने शहर में सार्वजनिक स्थलों के साथ ही सड़क के किनारे अधिक से अधिक पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणॉंचलों में भी अधिकाधिक पौधारोपण कराने, सड़क किनारे भी पौधारोपण कराने के प्रस्ताव लेकर आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कहा कि वे विभागों को पौधारोपण के लक्ष्य को बढ़ावें ताकि इस जिले में बरसात होने के साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण की कार्यवाही की जा सकें।जिला कलक्टर ने वृक्षारोपण कार्य योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर जिले में अधिक से अधिक पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस मरुस्थलीय जिले में जितने अधिक पौधे लगेगें उतनी ही हरियाली होगी। उन्होंने अधिकारियों को पौधारोपण लगाने के बाद उसके नियमित रख-रखाव एवं पानी व उनकी सुरक्षा के संबंध में भी पूरी कार्यवाही करने पर भी जोर दिया ताकि लगाये गये पौधे जीवित रहे।मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई ने बैठक में वृक्षारोपण कार्य योजना वर्ष 2024-25 के सम्बन्ध में ग्रामीण विकास एवं अन्य विभागों द्वारा लगाये जाने वाले पौधों के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पांच दिवस में विभागवार पौधारोपण के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत कर दें एवं इसको सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उपवन संरक्षक आशुतौष ओझा ने कहा कि विभाग इतने पौधों का लक्ष्य लें जिसका वे पूर्ण रुप से रख- रखाव कर सकें एवं पौधे सर्ववाईल हो। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले