58 Views
चार दिन पुराना होने से सड़ गया
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के आखलिया चौराहा के पास में शनिवार की शाम को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव तीन चार दिन पुराना होने के साथ सड़ गया था। मृतक वृद्ध है और शरीर में कीड़े पड़ गए थे। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। संदेह है कि गर्मी से उसकी मौत हुई होगी।
जानकारी के अनुसार आखलिया चौराहा के पास में शनिवार को दिन में एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। मृतक बुजुर्ग प्रतीत होने के साथ शव भी तीन चार दिन पुराना लगा है। आस पास के लोगों से भी इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
