Translate


Home » जोधपुर » जोधपुर डिस्कॉम के सार्थक एवं त्वरित प्रयास से आमजन को राहत

जोधपुर डिस्कॉम के सार्थक एवं त्वरित प्रयास से आमजन को राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
272 Views

टीम डिस्कॉम शिकायतों के निस्तारण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ जुटी

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर हेल्प डेस्क, चैबीस घंटे संचालित कॉल सेंटर्स, नियंत्रण कक्ष आदि सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं जहां एक ओर आमजन को राहत का अहसास करा रही हैं, वहीं मिल रही शिकायतों पर डिस्कॉम की एफआरटी टीम दिन में तपती धूप में विद्युत पोलों पर निरंतर कार्यरत है।
शहर से लेकर गांव ढाणी तक इन टीमों के कार्मिकों और अधिकारियों द्वारा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जोधपुर शहर के रमजान जी का हत्था, बनाड़ रोड, नांदड़ी, आंगनवा, डिफेंस कॉलोनी नांदड़ी आदि विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल के लिए कार्य किया गया।  बुधवार देर रात बिलाड़ा क्षेत्र में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियन्ता तथा कनिष्ठ अभियन्ता की मौजूदगी में संबंधितों द्वारा 250 केवी ट्रांसफार्मर को बदल क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाई गई। इसी प्रकार पीपाड़ सिटी के रियान गांव के बुचकला क्षेत्र के 33 केवी की बिजली सप्लाई भी बहाल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले