Translate


Home » पाली » रेलयात्रियों को पेयजल सुविधा पर जय श्री कृष्णा ग्रुप ने किया धवन का स्वागत

रेलयात्रियों को पेयजल सुविधा पर जय श्री कृष्णा ग्रुप ने किया धवन का स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
379 Views

बेटे की याद में संचालित पेयजल सुविधा से जुड़ा हर कोई

धवन ने दिया एक लाख रुपए कि राशि का व्यक्तिगत सहयोग

मधुहीर राजस्थान
 देसुरी। पाली जिले के एक मात्र मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ो रेलगाड़ियों से आवागमन करने वाले हजारों रेलयात्रियों के लिए विगत 2 वर्षों से संचालित ठंडे पानी की पेयजल सुविधा का लाभ स्टेशन प्रबंधक राजूलाल धवन व  अन्य स्वैच्छिक भामाशाहों के सहयोग से लगातार किए जाने पर मारवाड़ क्षेत्र के जय श्री कृष्णा साई दर्शन हेल्पलाईन ग्रुप के मुख्य प्रबंधक देवेंद्रसिंह मीणा के नेतृत्व में आभार स्वरूप राजूलाल धवन का साफा, माला, शाल पहनाकर अभिनंदन स्वागत किया गया।

विशाल धवन की याद में शुरू हुई प्याऊ से हर कोई लाभान्वित

 इस मौके पर देवेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि राजूलाल धवन द्वारा  बेटे विशाल धवन की याद में रेलयात्रियों के लिए शुरू की गई पेयजल सुविधा से हर कोई लाभान्वित हो रहा है। रोजाना 150 से अधिक रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले  सैकड़ो रेलयात्री ठंडा पेयजल का लाभ ले रहे हैं। रेलयात्रियों के अलावा पार्किंग के वाहन चालकों, रेलवे के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों को भी इस ठंडे जल सुविधा का लाभ लगातार मिल रहा है।

धवन ने दिया व्यक्तिगत एक लाख रुपए का सहयोग

 मीणा ने बताया कि राजूलाल धवन ने व्यक्तिगत रूप से एक लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग दिया है। इसी प्रकार हर वर्ग से जुड़े आमजन व भामाशाहों द्वारा भी  स्वेच्छा से सहयोग राशि देकर इस मिशन को सफल बनाया जा रहा है । स्टेशन प्रबंधक के साथ अन्य भामाशाहों का भी देवेंद्रसिंह मीणा ने आभार व्यक्त किया। स्टेशन प्रबंधक राजू ने बताया कि यह एक पुनीत कार्य है जो लगातार 2 वर्ष से किया जा रहा है , पेयजल सुविधा से सभी इसका लाभ ले रहे हैं। धवन का कहना है कि इस प्रकार की सेवा से उन्हें सुकून मिलता है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेशकुमार मीणा, स्टेशन मास्टर बलदेवराम जाखड़ ,सुरेशचंद्र यादव, सुरेंद्रसिंह एवं टैक्सी पार्किंग के राकेश वारेशा , इमरान मेव,पिंटु सिंह , हुसैन ,खेमाराम, मोहम्मद सलीम उर्फ पोपट, नटवर सिंह, इकबाल मेंव, जीतू आदिवाल, खेताराम (आंगदोष ) विन्नी ,भंवरलाल, आसिफ डायर सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले